एजुकेशन

AP Inter Results 2023: एपी इंटर रिजल्ट bie.ap.gov.in पर होगा जारी, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 12, 2023, 11:02 AM IST

AP Inter Results 2023 Date Time: एपी इंटर रिजल्ट 2023 जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। एपी इंटर के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र आधिकारिक वेबसाइट - bie.ap.gov.in पर देख सकेंगे। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से भी परिणाम को देखा जा सकेगा।

Image

एपी इंटर रिजल्ट 2023

Andhra Pradesh Board of Intermediate Education, BIE AP Inter Result 2023 की घोषणा जल्द होने की संभावना है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद एपी इंटर के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र आधिकारिक वेबसाइट - bie.ap.gov.in से रिजल्ट देख सकेंगे। AP इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 16 मार्च से 4 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी।

आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, बीआईई एपी इंटर रिजल्ट 2023 घोषित को लेकर सारी तैयारी हो चुकी है और कभी भी एपी इंटर रिजल्ट 2023 की तारीख घोषित की जा सकती है। लोकल रिपोर्टों की मानें, तो एपी इंटर रिजल्ट की तारीख अप्रेल अंत तक जारी हो सकता है। कई रिपोर्टों में कहा गया है कि एपी इंटर प्रथम वर्ष और एपी इंटर द्वितीय वर्ष के परिणाम (BIEAP intermediate results) मई 2023 के शुरुआती दिनों में भी घोषित होने की उम्मीद है।

उम्मीदवारों के लिए एपी इंटर का रिजल्ट विभिन्न थर्ड पार्टी वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से भी रिजल्ट लिंक देख सकेंगे।

  • BIE AP Inter 1st year Exams का आयोजन 15 मार्च से 3 अप्रैल, 2023 तक किया गया थ।
  • AP Inter 2nd Year Exams 16 मार्च से 4 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गईं।
  • पिछले रुझानों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा के परिणाम 25 से 30 दिनों के अंतर पर जारी किया जाता है। इसलिए AP Inter Result 2023 की घोषणा अप्रेल अंत या मई के शुरुआती दिनों में जारी हो सकता है।

BIEAP intermediate results 2023 चेक करने के लिए आपको bieap.apcfss.in पर विजिट करने की जरूरत है। AP Intermediate results 2023 को एसएमएस के माध्यम से भी देखा जा सकेगा। एपी इंटरमीडिएट परिणाम 2023 में परिणाम की स्थिति, अंक और छात्र के अन्य विवरण शामिल होंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article