Andhra Pradesh Board of Intermediate Education, BIE AP Inter Results 2023 की घोषणा बहुत जल्द होने वाली है। प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए इंटर एपी परिणाम अगले कुछ दिनों में जारी होने की उम्मीद है। बता दें, मूल्यांकन प्रक्रिया का काम पूरा हो चुका है और एक बार परिणाम जारी होने के बाद छात्र bie.ap.gov.in से रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
एपी इंटर रिजल्ट की घोषणा 2023
कभी भी आ सकता है रिजल्ट
स्थानीय मीडिया के अनुसार, बीआईई एपी ने एपी इंटर परिणाम 2023 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। पहले वर्ष और दूसरे वर्ष के परिणाम आमतौर पर एक साथ घोषित किए जाएंगे, BIE AP Inter Results 2023 संबंधी कार्यों में तेजी देखने को मिल रही है, यही वजह है कि BIE AP Inter Results 2023 जल्द जारी होने की उम्मीद है।
पहले, आई एक खबर के अनुसार, एपी इंटर के परिणाम 10 मई, 2023 तक घोषित किए जाने थे, जो कि मई महीने का दूसरा सप्ताह होगा। मीडिया रिपोर्ट्स भी यही कह रही है कि BIE AP Inter Results 2023 की घोषणा मई के दूसरे सप्ताह में की जाएगी।
ऐसे चेक करें सकेंगे BIE AP Inter Results 2023
- सबसे पहले bie.ap.gov.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर जाएं और आपको रिजल्ट लिंक फ्लैश होता दिख जाएगा।
- यदि ऐसा नहीं होता है तो आप सीधे results.bie.ap.gov.in पर जा सकते हैं।
- यहां क्रेडिंशियल डालें और रिजल्ट देखें
- डाउनलोड व प्रिंट लेना न भूलें।
कब हुई थी (AP Inter Exam) परीक्षा
बीआईई एपी ने 15 मार्च से 3 अप्रैल, 2023 तक एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित की थी जबकि एपी इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 16 मार्च से 4 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गईं। एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाओं के लिए, कुल 5.10 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए और द्वितीय वर्ष की इंटर परीक्षा के लिए, कुल 5.17 लाख उम्मीदवार अपनी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए।
