एजुकेशन

AP Inter Results 2023: एपी इंटर रिजल्ट की घोषणा जल्द, पूरी हुई यह प्रक्रिया, रिजल्ट लिंक करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 17, 2023, 09:47 AM IST

AP Inter Results 2023: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, बीआईई एपी जल्द ही एपी इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा कर सकता है। यह परिणाम पहले व दूसरे साल के लिए जारी किए जाएंगे, इन रिजल्ट्स को bie.ap.gov.in पर से देखा जा सकेगा।

Image

एपी इंटर रिजल्ट की घोषणा 2023

Andhra Pradesh Board of Intermediate Education, BIE AP Inter Results 2023 की घोषणा बहुत जल्द होने वाली है। प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए इंटर एपी परिणाम अगले कुछ दिनों में जारी होने की उम्मीद है। बता दें, मूल्यांकन प्रक्रिया का काम पूरा हो चुका है और एक बार परिणाम जारी होने के बाद छात्र bie.ap.gov.in से रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

कभी भी आ सकता है रिजल्ट

स्थानीय मीडिया के अनुसार, बीआईई एपी ने एपी इंटर परिणाम 2023 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। पहले वर्ष और दूसरे वर्ष के परिणाम आमतौर पर एक साथ घोषित किए जाएंगे, BIE AP Inter Results 2023 संबंधी कार्यों में तेजी देखने को मिल रही है, यही वजह है कि BIE AP Inter Results 2023 जल्द जारी होने की उम्मीद है।

पहले, आई एक खबर के अनुसार, एपी इंटर के परिणाम 10 मई, 2023 तक घोषित किए जाने थे, जो कि मई महीने का दूसरा सप्ताह होगा। मीडिया रिपोर्ट्स भी यही कह रही है कि BIE AP Inter Results 2023 की घोषणा मई के दूसरे सप्ताह में की जाएगी।

ऐसे चेक करें सकेंगे BIE AP Inter Results 2023

  • सबसे पहले bie.ap.gov.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर जाएं और आपको रिजल्ट लिंक फ्लैश होता दिख जाएगा।
  • यदि ऐसा नहीं होता है तो आप सीधे results.bie.ap.gov.in पर जा सकते हैं।
  • यहां क्रेडिंशियल डालें और रिजल्ट देखें
  • डाउनलोड व प्रिंट लेना न भूलें।

कब हुई थी (AP Inter Exam) परीक्षा

बीआईई एपी ने 15 मार्च से 3 अप्रैल, 2023 तक एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित की थी जबकि एपी इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 16 मार्च से 4 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गईं। एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाओं के लिए, कुल 5.10 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए और द्वितीय वर्ष की इंटर परीक्षा के लिए, कुल 5.17 लाख उम्मीदवार अपनी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article