एजुकेशन

AP Inter Result 2024: अप्रैल में जारी होगा एपी इंटर रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

AP Inter Result 2024, BIEAP Inter 1st Year, 2nd Year Result 2024 Date: एपी इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

Image

AP Inter Result 2024

AP Inter Result 2024, AP Inter 1st Year 2nd Year Result 2024 Date: एपी इंटर रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) की ओर से एपी इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष (AP Inter 1st Year, 2nd Year Result 2024) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एपी इंटर रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

AP Intermediate Result 2024 Date: मार्च में हुई एपी इंटर परीक्षा

एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 19 मार्च 2024 तक किया गया था। वहीं, द्वितीय वर्ष की परीक्षा 2 मार्च से 20 मार्च तक हुई। एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए 5,04,835 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि, परीक्षा में 4,85,842 स्टूडेंट्स ही शामिल हुए। जबकि, 4.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने द्वितीय वर्ष की परीक्षा दी।

BIE AP Inter Result 2024: कब तक जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एपी इंटर रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download AP Inter Result 2024

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर जाएं।
  • फिर एपी इंटर रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

AP Inter Result 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

एपी इंटर एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article