एजुकेशन

Dr BR Ambedkar Motivational Quotes For Students: शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो...छात्र गांठ बांध लें भीमराव अंबेडकर की ये बातें, बनेगी अलग पहचान

Dr BR Ambedkar Motivational Quotes For Students: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है, यह दिन भारतीय संविधान के जनक डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जन्म दिवस है।

Image

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मोटिवेशन कोट्स

Dr BR Ambedkar Motivational Quotes for students (डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मोटिवेशन कोट्स छात्रों के लिए) Ambedkar Jayanti 2026: भीमराव अंबेडकर जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है, यह दिन भारतीय संविधान के जनक डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जन्म दिवस है। डॉ भीमराव अंडेबकर को बाबासाहेब या बाबासाहेब अंबेडकर नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने समाज सुधारक और दलितों के अधिकारों में अहम योगदान दिया। डॉ. भीमराव अंडेबकर का जन्म (Dr Bhimrao Ambedkar Birth Place) 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू (अब डॉ. अंबेडकर नगर) में हुआ था। डॉ भीमराव अंडेबकर के पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई था। उनके पिता भारतीय सेना में सूबेदार थे और कबीर पंथ के अनुयायी थे। एक साधारण से परिवार से आने के बावजूद उन्होंने पढ़ाई अपनी सोच से देश और दुनिया में पहचान बनाई। आपमें से कई छात्रों को ये पता होगा कि (Dr BR Ambedkar Degree) उनके पास 32 डिग्रियां थीं।

डॉ. भीमराव अंडेबकर का निधन 6 दिसंबर 65 वर्ष की आयु में हो गया। (DR BR Ambedkar Motivational Quotes in Hindi) उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसी बातें बताईं जो आज तक लोगों का पथ प्रदर्शक का काम कर रहीं हैं। बाबा साहब भगवान बुद्ध की तरह सदाचारी थे। बचपन से ही उन्हें जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने और गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

Dr BR Ambedkar Motivational Quotes

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मोटिवेशन कोट्स छात्रों के लिए

पढ़िए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मोटिवेशन कोट्स, इसे गांठ बांधकर आप अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

Dr BR Ambedkar Motivational Quotes

यहां Bhimrao Ramji Ambedkar के 20 प्रेरणादायक विचार (Quotes) हिंदी में दिए गए हैं, जो छात्रों या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों की जिंगदी में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं:

  • शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।
  • मनुष्य महान अपने विचारों से बनता है, न कि जन्म से।
  • जीवन लंबा नहीं, महान होना चाहिए।
  • ज्ञान ही मनुष्य को सच्ची स्वतंत्रता दिलाता है।

Dr Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes

  • समानता के बिना स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।
  • जो झुकता है, वह कमजोर होता है; जो लड़ता है, वही मजबूत बनता है।
  • अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखो।
  • एक महान व्यक्ति वह है, जो समाज के लिए काम करता है।

Dr BR Ambedkar Inspirational Quotes

  • संविधान केवल कागज का दस्तावेज नहीं, बल्कि एक जीवंत आत्मा है।
  • अज्ञानता ही सभी बुराइयों की जड़ है।
  • अगर आप समाज को बदलना चाहते हैं, तो पहले खुद को बदलें।
  • न्याय हमेशा समानता के आधार पर होना चाहिए।

Dr BR Ambedkar Powerful Quotes

  • धर्म वह होना चाहिए जो मानवता को जोड़ता है, न कि बांटता है।
  • किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की स्थिति से मापी जाती है।
  • कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है।
  • जीवन में कठिनाइयाँ आपको मजबूत बनाने के लिए आती हैं।

Ambedkar Jayanti Motivational Quotes in hindi

  • विचारों की स्वतंत्रता के बिना कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता।
  • अधिकार मांगने से नहीं, उन्हें हासिल करने से मिलते हैं।
  • सफलता उन्हीं को मिलती है जो लगातार प्रयास करते हैं।
  • सपने वो नहीं जो आप सोते समय देखते हैं, बल्कि वो हैं जो आपको सोने नहीं देते।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article