AKTU Admission 2026: उत्तर प्रदेश की प्रमुख डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC) के जरिए BTech, MTech समेत कई अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। इस बार एडमिशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए APAAR ID को अनिवार्य कर दिया गया है। UPTAC काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। छात्रों को किसी भी चरण में ऑफलाइन उपस्थित होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने जैसी सभी प्रक्रियाएं पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, आवेदन करने वाले सभी छात्रों को रजिस्ट्रेशन के दौरान APAAR ID जमा करनी होगी। APAAR यानी “Automated Permanent Academic Account Registry” एक डिजिटल छात्र पहचान प्रणाली है, जिसे शिक्षा मंत्रालय ने “वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी” पहल के तहत शुरू किया है। हालांकि सोशल मीडिया और ऑनलाइन फोरम पर कई छात्रों ने APAAR ID वेरिफिकेशन और वेबसाइट ग्लिच की शिकायतें भी की हैं। कुछ छात्रों का कहना है कि पोर्टल पर लॉगिन और डॉक्यूमेंट मैचिंग में दिक्कतें आ रही हैं।
AKTU एडमिशन के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले छात्र UPTAC की आधिकारिक वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘New Registration’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकते हैं।
- काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर सीट अलॉटमेंट का इंतजार करें।
- सभी जानकारी सही और ध्यानपूर्वक भरना जरूरी है क्योंकि गलत जानकारी होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
AKTU ने इस साल काउंसलिंग वेबसाइट भी बदल दी है और नया पोर्टल uptac.samarth.edu.in लॉन्च किया गया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते APAAR ID तैयार कर लें, ताकि रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। नई डिजिटल व्यवस्था से एडमिशन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी। वहीं छात्र अब आधिकारिक नोटिफिकेशन और काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे समय पर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स के लिए आवेदन कर सकें।
