NTA Sainik School Entrance Exam 2024 Result Date and Time:अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा या एआईएसएसईई 2024 आंसर की व रिजल्ट अब कभी भी जारी की जा सकता है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) एआईएसएसईई कक्षा 6 और कक्षा 9 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की Exams.nta.ac.in पर जारी करेगी। इन आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने का मौका दिया जाएगा। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की गई थी।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 दिन व समय - Sainik School Entrance Exam 2024 Date Time
कक्षा 6 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच हुई और कक्षा 9 की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे के बीच आयोजित की गई थी।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 रिजल्ट - Sainik School Entrance Exam 2024 Result
आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, AISSEE 2024 रिजल्ट परीक्षा आयोजित होने के 6 सप्ताह बाद घोषित किए जाएंगे। लेकिन आंसर की कभी भी जारी हो सकती है क्योंकि आंसर की के बाद आपत्ति करने का भी मौका दिया जाएगा, जिसके बाद फाइनल आंसर की के साथ परिणाम (Sainik School Entrance Exam 2024 Result) जारी किए जाएंगे।
कौन जारी करेगा आंसर की व रिजल्ट
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) अगले कुछ दिनों में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2024 की उत्तर कुंजी जारी करेगी। जो लोग कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, उनके लिए जल्द ही टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर लिंक शेयर किया जाएगा।
किसी भी सहायता या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित नंबरों पर एनटीए से संपर्क कर सकते हैं: 011 40759000, 01169227700।
