एजुकेशन

AISSEE 2024 Result: कल इस समय सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

Sainik School Entrance Exam 2024 Result Date and Time: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा या एआईएसएसईई 2024 आंसर की व रिजल्ट Exams.nta.ac.in पर से देखी जा सकेगी, उम्मीदवार इन आंसर की के ​खिलाफ आपत्ति करने का मौका पाएंगे।

Image

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट

NTA Sainik School Entrance Exam 2024 Result Date and Time:अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा या एआईएसएसईई 2024 आंसर की व रिजल्ट अब कभी भी जारी की जा सकता है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) एआईएसएसईई कक्षा 6 और कक्षा 9 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की Exams.nta.ac.in पर जारी करेगी। इन आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने का मौका दिया जाएगा। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की गई थी।

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 दिन व समय - Sainik School Entrance Exam 2024 Date Time

कक्षा 6 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच हुई और कक्षा 9 की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे के बीच आयोजित की गई थी।

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 रिजल्ट - Sainik School Entrance Exam 2024 Result

आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, AISSEE 2024 रिजल्ट परीक्षा आयोजित होने के 6 सप्ताह बाद घोषित किए जाएंगे। लेकिन आंसर की कभी भी जारी हो सकती है क्योंकि आंसर की के बाद आपत्ति करने का भी मौका दिया जाएगा, जिसके बाद फाइनल आंसर की के साथ परिणाम (Sainik School Entrance Exam 2024 Result) जारी किए जाएंगे।

कौन जारी करेगा आंसर की व रिजल्ट

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) अगले कुछ दिनों में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2024 की उत्तर कुंजी जारी करेगी। जो लोग कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, उनके लिए जल्द ही टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर लिंक शेयर किया जाएगा।

किसी भी सहायता या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित नंबरों पर एनटीए से संपर्क कर सकते हैं: 011 40759000, 01169227700।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article