एजुकेशन

AIIMS Norcet Notification 2026: AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर की बंपर भर्ती, 3000 से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरी के लिए 24 फरवरी से पहले करें आवेदन

AIIMS Norcet Notification 2026: एम्स, नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट-10 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें नर्सिंग ऑफिसर (NO) के 3000 से ज्यादा पदोें को भरा जाएगा।

AIIMS Norcet Notification 2026

AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर की बंपर भर्ती

NORCET-10 Stage-I result अप्रेल 16, 2026AIIMS Norcet Notification 2026: ऑल इंडिया इंस्टट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस यानी कि जोधपुर ने नर्सिंग ऑफिसर और टेक्निकल और डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई ऐसे महत्वपूर्ण पदों पर आपके लिए नोटिफिकेशन निकाल दिया है। नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट-10 के लिए जारी नोटिफिकेशन के तहत नर्सिंग ऑफिसर (NO) के पद के लिए कुल 3000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। जो उम्मीदवार मेडिकल सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए अब समय आ चुका है तैयारियां शुरू कर दें। जानें आयु सीमा, योग्यता, फीस, परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया

IIMS Norcet 10 Vacancy Date

एग्जाम के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल 24 फरवरी, 2026 से खुलने की संभावना है। एप्लीकेशन 16 मार्च, 2026 तक खुले रहने की उम्मीद है। एलिजिबल कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in के जरिए एग्जाम के लिए अप्लाई करना होगा।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, स्टेज-I टेस्ट 11 अप्रैल, 2026 को होगा। जो कैंडिडेट इस पहले टेस्ट में पास होंगे, वे 30 अप्रैल, 2026 को स्टेज-II टेस्ट में बैठेंगे।

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

बीएससी नर्सिंग / बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग / पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) के साथ कम से कम 2 साल का संबंधित अनुभव होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार का भारतीय नर्सिंग काउंसिल/राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना आवश्यक है।

इवेंट तारीख
Notification release February 13, 2026
AIIMS Norcet 10 Application Form शुरू होने की तिथि फरवरी 24, 2026
AIIMS Norcet 10 Apply Online Last Date मार्च 16, 2026
NORCET-10 Stage-I Examination अप्रेल 11, 2026
NORCET-10 Stage-I Result अप्रेल 16, 2026
NORCET-10 Stage-II Examination अप्रेल 30, 2026
NORCET-10 Stage-II Result मई May 11, 2026
जनरल और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स की एप्लीकेशन फीस 3000 रुपये है। SC, ST और EWS कैटेगरी के एप्लिकेंट्स को 2400 देने होंगे।

आयु सीमा के बारे में

इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 16 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article