AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस द्वारा नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (AIIMS NORCET 10) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती 2551 नर्सिंग ऑफिसर पद को भरने के लिए जारी की गई है। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वह एम्स (AIIMS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आइए आवेदन की अंतिम तिथि, एलिजिबिलिटी और इससे संबंधित अन्य जानकारी दें।
AIIMS NORCET 10 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू (Photo - Canva)
AIIMS NORCET 10 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
AIIMS NORCET 10 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 है। उसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। आवेदकों को सलाह है कि वह अंतिम डेट का इंतजार न करे और समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।
ये भी पढ़ें - NTA CUET PG Exam City Slip 2026: सीयूईटी पीजी 2026 सिटी सिल्प जारी, exams.nta.nic.in से करें डाउनलोड
क्या है AIIMS NORCET 10 की एलिजिबिलिटी
- परीक्षा के लिए वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc (आनर्स) नर्सिंग, B.Sc नर्सिंग होनी चाहिए या इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी से B.Sc (पोस्ट-सर्किटिफिकेट)/ पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग कोर्स किया है।
- इंडिया नर्सिंग काउंसलिंग/स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट/बोर्ड या काउंसिल से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
- परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
कब होगी AIIMS NORCET 10 परीक्षा?
AIIMS NORCET 10 स्टेज 1 परीक्षा का आयोजन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस द्वारा 11 अप्रैल 2026 और स्टेज 2 परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
कैसे करें AIIMS NORCET 10 के लिए आवेदन?
- AIIMS NORCET 10 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए हुए AIIMS NORCET 10 लिंक पर क्लिक करें।
- वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का प्रयोग कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- अब उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- अब, आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
AIIMS NORCET 10 आवेदन फीस कितनी हैं?
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दे कि जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये है। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2400 रुपये है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम यानी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
