एजुकेशन

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 2551 पदों पर भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई, कितनी मिलेगी सैलरी ?

AIIMS Nursing Recruitment 2026 : एम्स नर्सिंग अफसर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 16 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिये आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 वेतनमान (9,300-34,800 + ग्रेड पे 4,600) के तहत सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 18 से लेकर 30 साल के बीच में होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए B.Sc नर्सिंग/पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग या फिर GNM के साथ 2 सालों का एक्सपीरियंस होना जरूरी है। NORCET Recruitment, Nursing Vacancy, AIIMS Nursing Recruitment 2026

Image

AIIMS Recruitment 2026

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 : देश के प्रमुख मेडिकल संस्थान में नर्सिंग अफसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। AIIMS ने नर्सिंग अफसर भर्ती कॉन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 10 के तहत नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-बी) के 2551 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में आज इस भर्ती के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार समय निकलने से पहले आवेदन कर लें।

कब है आवेदन की आखिरी तारीख ?

कैंडिडेट्स 16 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिये आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 वेतनमान (9,300-34,800 + ग्रेड पे 4,600) के तहत सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 18 से लेकर 30 साल के बीच में होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए B.Sc नर्सिंग/पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग या फिर GNM के साथ 2 सालों का एक्सपीरियंस होना जरूरी है।

कितनी है आवेदन फीस ?

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए ये 3000 और SC/ST/EWS वर्ग के लिए 2400 रुपये तय किया गया है। वहीं PwBD उम्मीदवारों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक सीबीटी, मेंस सीबीटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा।

अलग-अलग संस्थानों में होगी भर्ती

देश के अलग-अलग AIIMS संस्थानों में ये भर्ती कराई जाएगी। इसमें AIIMS नई दिल्ली (282 पद), AIIMS कल्याणी (205 पद), AIIMS गोरखपुर (203 पद), AIIMS पटना (168 पद), AIIMS देवघर (104 पद), AIIMS रायबरेली (85 पद) समेत कई संस्थान शामिल हैं। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article