एजुकेशन

AIIMS INI SS Result 2025 Declared: जारी हुआ एम्स आईएनआई एसएस परीक्षा का रिजल्ट, aiimsexams.ac.in पर करें चेक

AIIMS INI SS Result 2025 Declared: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एम्स आईएनआई एसएस जनवरी 2026 सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

AIIMS INI SS Result 2025 Declared: यहां देखें एम्स आईएनआई एसएस का रिजल्ट

AIIMS INI SS Result 2025 Declared: एम्स आईएनआई एसएस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AIIMS INI SS Result 2025) खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने जनवरी 2026 सेशन के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस टेस्ट स्टेज 1 का रिजल्ट जारी कर (AIIMS INI SS Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का पीडीएफ भी जारी कर दिया गया है।

यह अभ्यर्थी अब एम्स नई दिल्ली, नव स्थापित एम्स केंद्रों, जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (JIPMER) पुदुचेरी, स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) चंडीगढ़, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS) बेंगलुरु, और श्री चित्रा तिरुनल आयुर्विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (SCTIMST) त्रिवेंद्रम में DM/MCh पाठ्यक्रमों में प्रवेश के पात्र हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

AIIMS INI SS Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AIIMS INI SS Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

AIIMS INI SS Result 2025: काउंसलिंग के लिए पात्र

इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस टेस्ट स्टेज 1 की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां काउंसलिंग तीन राउंड में होगा। कैंडिडेट्स को काउंसलिंग शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन इंस्ट्रक्शन और सीट अलॉटमेंट प्रोसेस के अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article