एजुकेशन

AIBE XVII Result 2023: जारी हुआ एआईबीई 17वीं रिजल्ट allindiabarexamination.com पर चेक करें नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 29, 2023, 06:56 AM IST

AIBE XVII 2023, AIBE XVII Result 2023 Date: बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

AIBE XVII Result 2023

Photo : iStock

BCI AIBE XVII 2023, AIBE XVII Result 2023 Date and Time: एआईबीई 17वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 17वीं परीक्षा (AIBE) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है, वह आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BCI AIBE XVII Result 2023 Date: कल आएगा एआईबीई 17वीं रिजल्ट

बीसीआई की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का आयोजन 5 फरवरी 2023 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की 14 अप्रैल को जारी की गई। आधिकारिक सूचना के अनुसार, एआईबीई 17वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि एआईबीई 17वीं रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

AIBE XVII Result 2023: इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

एआईबीई 17वीं परीक्षा को लिए 1,73,586 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि, परीक्षा में 1,71,402 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। बता दें कि परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

How to download AIBE XVII Result 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • फिर AIBE XVII Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एआईबीई 17वीं रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
AIBE 17th Result 2023: सीओपी होगा जारी

एआईबीई 17वीं एग्जाम में पास अभ्यर्थियों के लिए बीसीआइ सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) जारी करेगा, जिसके आधार पर विभिन्न न्यायालयों में प्रैक्टिस की जा सकेगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article