एजुकेशन

AIBE XVII 2023: जारी हुई एआईबीई 17वीं की फाइनल आंसर-की, इस तारीख को आएगा रिजल्ट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 14, 2023, 12:00 PM IST

AIBE XVII Answer Key 2023, Sarkari Result 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की संशोधित आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org और allindiabarexamination.com पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उत्तर कुंजी का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

AIBE XVII Answer Key 2023

Photo : iStock

AIBE XVII Final Answer Key 2023, AIBE XVII Revised Answer Key Pdf on allindiabarexamination.com: एआईबीई परीक्ष में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की संशोधित आंसर-की जारी कर दी गई है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

AIBE XVII Final Answer Key 2023: फाइनल आंसर-की जारी, रिजल्ट जल्द

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का आयोजन 5 फरवरी 2023 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा के तुरंत बाद ही जारी कर दी गई थी। जिन पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद बीसीआई ने आज फाइनल आंसर-की जारी की है। उम्मीद है कि रिजल्ट भी इसी सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download AIBE XVII Revised Answer Key 2023

  • एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर AIBE XVII Revised Answer Key 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी AIBE XVII Answer Key 2023 Pdf चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
AIBE XVII Result 2023: एआईबीई 17वीं में पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

आधिकारिक सूचना के अनुसार, एआईबीई 17वीं परीक्षा के लिए 1,73,586 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि, परीक्षा में 1,71,402 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। बता दें कि इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article