AIBE 18th Exam 2023 Date, BCI AIBE XVIII Exam 2023: एआईबीई 18वीं परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख (AIBE 18th Exam 2023 Application Extended) बढ़ा दी है। साथ ही एआईबीई 18वीं एग्जाम 2023 की नई डेट भी घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर परीक्षा का नया नोटिस चेक कर सकते हैं।
AIBE 18th Exam 2023 Date: इस डेट तक करें अप्लाई
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एआईबीई 18वीं एग्जाम 2023 के लिए अभ्यर्थी अब 4 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 5 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म में 6 नवंबर तक सुधार किया जा सकता है।
AIBE 18th Exam Date 2023: बदल गई एआईबीई एग्जाम डेट
बीसीआई ने इसी के साथ एआईबीई 18वीं एग्जाम की डेट में भी बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा 29 अक्टूबर की जगह 26 नवंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 18 नवंबर से 22 नवंबर के बीच जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों के पास एलएलबी की डिग्री है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to Apply for AIBE 18th Exam 2023
- बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ईमेल और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- इसके बाद एआईबीई 18वीं एप्लीकेशन लिंक कर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
AIBE XVIII Exam 2023: कितना होगा पासिंग मार्क्स
एआईबीई 18वीं परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य / ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 45 प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
