एजुकेशन

AIBE 18th Exam 2023 Date: एआईबीई 18वीं के लिए अब इस तारीख तक करें अप्लाई, एग्जाम डेट में भी हुआ बदलाव

AIBE 18th Exam 2023 Date, BCI AIBE XVIII Exam 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। साथ ही परीक्षा की तारीख में भी बदलाव कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां एआईबीई 18वीं एग्जाम 2023 का नोटिस चेक कर सकते हैं।

Image

AIBE 18th Exam 2023 Date

AIBE 18th Exam 2023 Date, BCI AIBE XVIII Exam 2023: एआईबीई परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। साथ ही एआईबीई 18वीं एग्जाम 2023 डेट में भी बदलाव कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर एआईबीई 18वीं 2023 एग्जाम का नोटिस चेक कर सकते हैं।

AIBE XVIII Exam Date 2023: इस डेट तक करें अप्लाई

आधिकारिक नोटस के अनुसार, एआईबीई 18वीं एग्जाम 2023 के लिए अभ्यर्थी अब 10 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर निर्धारित की गई है। जबकि, 12 नवंबर तक अभ्यर्थी अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

BCI AIBE 18th Exam 2023: अब कब होगी एआईबीई 18वीं परीक्षा

बीसीआई ने एआईबीई 18वीं एग्जाम डेट में भी बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 25 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी ईमेल और पासवर्ड के जरिए एआईबीई 18वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा

26 नवंबर को निर्धारित थी।

How to Apply for AIBE 18th Exam 2023

  • बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ईमेल और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद एआईबीई 18वीं एप्लीकेशन लिंक कर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।

AIBE 18th Exam 2023: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

एआईबीई 18वीं परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article