एजुकेशन

AIBE 18 Result 2024: घोषित हुए बार इंडिया काउंसिल का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

AIBE 18 Result 2024 PDF Download: बार काउंसिल ऑफ इंडिया, बीसीआई ने 26 मार्च, 2024 को ऑल इंडिया बार परीक्षा, एआईबीई 18 परिणाम 2024 जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार allindiabarexanation.com से अपना स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एआईबीई 18वीं का परिणाम घोषित

AIBE 18 result 2024 PDF Download: Bar Council of India, BCI All India Bar Examination, AIBE XVIII Result 2024 की घोषणा कर दी गई है। जो छात्र बार काउंसिल ऑफ इंडिया, बीसीआई ऑल इंडिया बार परीक्षा, AIBE 18 Exam 2024 में शामिल हुए थे, वे यहां डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम या स्कोर चेक कर सकते हैं। इन रिजल्ट्स को allindiabarexanation.com पर जारी किया गया है।

AIBE 18 result PDF देखने या उसे डाउनलोड करने के लिए अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडिंशियल देने होंगे। AIBE 18 Exam 10 दिसंबर को आयोजित की गई थी जबकि रिजल्ट की घोषणा बीते दिन यानी 26 मार्च, 2024 को जारी किया गया है।

बीसीआई की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि AIBE-XVIII Result अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। अपना परिणाम देखने के लिए, कृपया एआईबीई वेबसाइट पर जाएं और एआईबीई-XVIII के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। AIBE-XVIII के लिए पंजीकरण के दौरान बनाए गए लॉगिन विवरण, यानी उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। लॉग इन करने के बाद, अपना परिणाम देखने के लिए रिजल्ट बटन पर क्लिक करें। "हालांकि, छात्रों को पता होना चाहिए कि स्कोरकार्ड 100 के बजाय 93 प्रश्नों के आधार पर तैयार किया गया है। बीसीआई ने बताया कि एआईबीई 18 परीक्षा से सात प्रश्न वापस ले लिए गए हैं।

एआईबीई 18 परिणाम 2024: कैसे डाउनलोड करें - AIBE 18 Result 2024 How to Check

  • आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाएं।
  • होम्योपेज पर AIBE XVIII Result 2024 Link पर क्लिक करें
  • आप नए पेज पर आ जाएंगे, जहां उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • एआईबीई परिणाम 2024 आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे पढ़ें और इसे डाउनलोड करें।

बीसीआई ने पहले ही 21 मार्च, 2024 को एआईबीई 18वीं की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसे अनंतिम कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद तैयार किया गया था। उम्मीदवारों को 20 दिसंबर तक अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।

15 अप्रेल तक आएंगे बचे हुए लोगों के परिणाम

बीसीआई ने नामांकन प्रमाणपत्र के बजाय अन्य दस्तावेज अपलोड करने वाले उम्मीदवारों के लिए एआईबीई 18 परिणाम रोक दिया। बीसीआई ने उन उम्मीदवारों को 10 अप्रैल तक अपने नामांकन प्रमाण पत्र जमा करने की अनुमति दी है। उनके परिणाम 15 अप्रैल तक आएंगे। \"उन उम्मीदवारों को 10 अप्रैल, 2024 से पहले अपने नामांकन प्रमाण पत्र ईमेल पते bci.helpdesk@smartexams.in पर भेजना होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article