एजुकेशन

AIBE 18 Admit Card 2023 Released: जारी हो गया ऑल इंडिया बार परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 18 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवदेन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 18 के लिए परीक्षा 10 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

Image

AIBE 18 Admit Card 2023 Released: यहां चेक करें एआईबीई 18 का एडमिट कार्ड

AIBE 18 Admit Card 2023 Released: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 18 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (AIBE 18 Admit Card 2023) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (AIBE 18 Admit Card) सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड चाहिए होगा।

इस बार 18वीं ऑल इंडिया बार परीक्षा 10 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। परीक्षा पेन व पेपर मोड पर आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को यहां बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AIBE 18 Admit Card 2023 Download

  1. सबसे पहले AIBE की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर AIBE 18 Admit Card 2023 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

यदि आपके प्रवेश पत्र में नाम रजिस्ट्रेशन नंबर या कोई श्रुटि है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें, करेक्शन कर आपको मेल किया जा जाएगा।

AIBE 18 Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे उम्मीदवारों को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं है। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। बिना इसके आपको प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article