एजुकेशन

AIBE XVII Result 2023: AIBE 17वीं परीक्षा का रिजल्ट तैयार, allindiabarexamination.com से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 27, 2023, 12:33 PM IST

AIBE XVII Result 2023 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, AIBE 17वीं परीक्षा का परिणाम लगभग तैयार कर लिया गया है। इन रिजल्ट्स को allindiabarexamination.com से देखा जा सकेगा।

Image

AIBE 17वीं परीक्षा का रिजल्ट

AIBE XVII Result 2023 आज, 27 अप्रैल, 2023 को जारी होने की उम्मीद है। अखिल भारतीय बार परीक्षा, AIBE 2023 का 17वां संस्करण 5 फरवरी, 2023 को आयोजित किया गया था। परीक्षा देने वाले हजारों उम्मीदवार अभी भी परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे है, एक रिपोर्ट के अनुसार अब ज्यादा इंतजार करने की जरूर नहीं होगी, क्योंकि एआईबीई रिजल्ट को लगभग तैयार कर लिया गया है। इन रिजल्ट की घोषणा बीसीआई द्वारा की जाएगी।

AIBE फाइनल आंसर की जारी

एआईबीई फाइनल आंसर की जारी कर चुका है अब किसी भी दिन AIBE XVII Result 2023 लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

अभी तक के अपडेट की बात करें तो सबसे पहले, अस्थाई आंसर की जारी की गई थी और 13 फरवरी से 20 फरवरी, 2023 के बीच आपत्तियां भेजने का मौका दिया गया था।

एक बार परिणाम जारी होने के बाद, परीक्षा देने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों से रिजल्ट देख सकेंगे।

All India Bar Examination, AIBE 2023 रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होमपेज पर AIBE 17 Result 2023 लिंक पर क्लिक करें
  • उम्मीदवारों को दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा जहां उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा
  • विवरण दें, एआईबीई परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

फाइनल आंसर की में कुछ बदलाव किया गया था, बीसीआई ने दो प्रश्नों को छोड़ दिया है। एआईबीई 17वीं का रिजल्ट पेपर में बचे 98 प्रश्नों के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। बार परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) दिया जाता है। यह प्रमाणपत्र उम्मीदवारों को भारत में लॉ प्रैक्टिस की अनुमति देता है।

अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए कुल 1,73,586 अधिवक्ताओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें से लगभग 1,71,402 उम्मीदवार एआईबीई 2023 परीक्षा में शामिल हुए थे। एक बार रिजल्ट जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article