एजुकेशन

Agniveer Rally 2024: अग्निवीर रैली का शेड्यूल जारी, जानें कब और किस शहर में होगी रैली

Agniveer Rally 2024 Schedule Released: अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। गुजरात स्टेट में अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार गुजरात में अग्निवीर रैली का आयोजन 6 जनवरी से होगा। बता दें कि कैंडिडेट्स के लिए डॉक्यूमेंट्स की डिटेल्स भी जारी की गई है।

Image

अग्निवीर रैली 2024

Photo : Times Now Digital

Agniveer Rally 2024 Schedule Released: गुजरात स्टेट में अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार गुजरात में अग्निवीर रैली का आयोजन 6 जनवरी से होगा। बता दें कि कैंडिडेट्स के लिए डॉक्यूमेंट्स की डिटेल्स भी जारी की गई है। अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स रैली की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

गुजरात स्टेट में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन कई जिलों में होगा। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन कर चुके हैं वो रैली में शामिल हो सकते हैं। अग्निवीर रैली के लिए नोटिफिकेशन यहां देख सकते हैं। इस अग्निवीर रैली में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की सर्टिफिकेट होनी चाहिए। इसके अलावा 8वीं पास की मार्कशीट लेकर जाना जरूरी है। साथ ही कैंडिडेट्स अपना पहचान पत्र जरूर ले जाएं।

Agniveer Rally Schedule: गुजरात में अग्निवीर रैली

भारत सरकार के डिफेंस विंग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अग्निवीर रैली का डेट वाइज शेड्यूल जारी हुआ है। जारी शेड्यूल के अनुसार, अग्निवीर रैली का आयोजन 20 जिलों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में होगा। रैली का आयोजन 6 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक होगा।

इन शहरों में होगी रैलियां

अग्निवीर रैली का आयोजन गुजरात के आनंद, वलसाड, तापी, डांग, नवसारी, साबरकांठा, वडोदरा, मेहसाणा, सूरत, बनासकांठा, नर्मदा, महिसागर, अहमदाबाद, गांधीनगर, अरावली, छोटाउदेपुर, भरूच, खेड़ा, दाहोद और पंचमहल शहर में होगा। इसके अलावा दो केंद्र शासित प्रदेश दमन और दादरा एवं नगर हवेली में रैली का आयोजन होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article