Aaj Ka Itihas, 19 February 2026 (आज का इतिहास): आज यानी 19 फरवरी को मराठा सम्राट और महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म (Aaj Ka Itihas) हुआ था। इस दिन को देशभर में बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया (Today History In Hindi) जाता है। वह भारतीय इतिहास के सबसे वीर और कुशल योद्धाओं में से एक थे। इस दिन देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। आज ही के दिन 1949 में कविता के लिए पहला बोलिंगेन पुरस्कार अमेरिकी कवि एज्रा को दिया गया था। इसके अलावा आज ही के दिन सन् 1600 में पेरू के हुआयनापुटीना ज्वालामुखी में बहुत बड़ा विस्फोट हुआ था। इसमें 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और इसका असर दुनिया के मौसम पर भी देखने को मिला था। यहां हम आपके लिए आज यानी 19 फरवरी का इतिहास लेकर आए हैं। यहां देखें आज का इतिहास, 19 फरवरी का इतिहास, आज का इतिहास 19 फरवरी और टुडे हिस्ट्री।
Aaj Ka Itihas, 19 February 2026
- 19 फरवरी 1630 को छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। इस दिन को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन देश में कई जगहों पर बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
- इसके अलावा 19 फरवरी 1949 को कविता के लिए पहला बोलिंगेन पुरस्कार अमेरिकी कवि एज्रा को दिया गया था।
Today History In Hindi
- आज ही के दिन सन् 1600 में पेरू के हुआयनापुटीना ज्वालामुखी में बहुत बड़ा विस्फोट हुआ था। इसमें 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और इसका असर दुनिया के मौसम पर भी पड़ा।
- 19 फरवरी सन् 1942 में अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने पर्ल हार्बर हमले के बाद अमेरिका में रह रहे जापानी मूल के लोगों को नजरबंद करने का आदेश दिया।
History Of The Day
- आज ही के दिन सन् 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका की सेना ने इवो जिमा द्वीप पर जापान के खिलाफ बड़ा हमला किया।
- 19 फरवरी 1878 में प्रसिद्ध अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एडिसन ने फोनोग्राफ (आवाज रिकॉर्ड करने वाली मशीन) का पेटेंट कराया।
यहां आप आज यानी 19 फरवरी को देश दुनिया में होने वाली घटनाओं के बारे में जान सकते हैं।
