14 साल के युवराज ने JEE Advanced पास कर किया कमाल, क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से हो रही तुलना

JEE Advanced Success Story: देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 में एक 14 वर्षीय छात्र ने सफलता हासिल कर सभी को चौंका दिया है। उनकी उपलब्धि की तुलना बिहार के युवा क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी से की जा रही है, जिन्होंने कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

JEE Advanced Success Story: देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल जेईई एडवांस्ड 2026 में 14 वर्षीय छात्र ने सफलता हासिल कर सभी को चौंका दिया है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवराज ने महज 14 वर्ष की उम्र में परीक्षा पास कर यह साबित कर दिया कि उम्र नहीं, बल्कि मेहनत और लगन सफलता की सबसे बड़ी कुंजी होती है। उनकी उपलब्धि की तुलना बिहार के युवा क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी से की जा रही है, जिन्होंने कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

14 साल के युवराज की वैभव सूर्यवंशी से हो रही तुलना

14 साल के युवराज की वैभव सूर्यवंशी से हो रही तुलना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोरखपुर के रहने वाले युवराज ने केवल एक वर्ष की ऑनलाइन तैयारी के दम पर इस परीक्षा में अपनी कैटेगरी में 1640वीं रैंक प्राप्त की। वह वर्तमान में कक्षा 12 के छात्र हैं और अपनी असाधारण शैक्षणिक क्षमता के कारण शुरुआती वर्षों में दो कक्षाएं भी आगे बढ़ चुके हैं। कम उम्र होने के कारण उन्हें उच्च कक्षाओं में प्रवेश के लिए जिला प्रशासन से विशेष अनुमति भी लेनी पड़ी थी।युवराज की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने हिंदी माध्यम से पढ़ाई करते हुए यह सफलता हासिल की।

End of Feed