NCRTC की तैयारी तेज, दिल्ली से करनाल तक रफ्तार भरेगी नमो भारत, जल्द शुरू होगा काम

Delhi Karnal Namo Bharat: दिल्ली-मेरठ रूट की सफलता के बाद अब दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर पर काम जल्द शुरू होने की तैयारी है। एनसीआरटीसी ने इस प्रोजेक्ट के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग और अन्य जरूरी काम तेज कर दिए हैं।

Delhi Karnal Namo Bharat: दिल्ली-मेरठ रूट पर नमो भारत ट्रेन के सफल संचालन के बाद अब दिल्ली-करनाल रूट पर भी काम जल्द शुरू होने की संभावना है। केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम मंजूरी से पहले ही इस प्रोजेक्ट से जुड़ी तैयारियां तेज हो गई हैं। लगभग 136 किलोमीटर लंबे इस रूट का अधिकांश हिस्सा एलिवेटेड (ऊपर बना ट्रैक) होगा, जिससे निर्माण कार्य अपेक्षाकृत जल्दी पूरा किया जा सकेगा। एनसीआरटीसी (NCRTC Project Update) ने नमो भारत परियोजना के पहले चरण में तीन प्रमुख रूट तय किए थे। इनमें दिल्ली-मेरठ रूट पर ट्रेन चलनी शुरू हो चुकी है।

Delhi Karnal Namo Bharat

नमो भारत का विस्तार, अब करनाल तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी (Photo: AI Generated)

दिल्ली-गुरुग्राम रूट से पहले दिल्ली-करनाल रूट पर शुरू हो सकता है काम

वहीं दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी रूट की भी योजना है। तीसरे रूट के तौर पर दिल्ली-पानीपत को चुना गया था, लेकिन हरियाणा सरकार के सुझाव के बाद इसे बढ़ाकर दिल्ली-करनाल तक करने पर सहमति बनी। सूत्रों के अनुसार, अब दिल्ली-गुरुग्राम रूट से पहले दिल्ली-करनाल रूट पर काम शुरू किया जा सकता है। पिछले कुछ समय में इस रूट पर बिजली और पानी से जुड़ी सुविधाओं को शिफ्ट करने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इससे साफ है कि जमीन पर काम शुरू करने की तैयारी पूरी हो रही है।

End of Feed