खूनी इश्क! भाई की साली पर हार बैठा दिल, शादी से इनकार नहीं हुआ बर्दाश्त; बंद कमरे में दोनों ने...

आगरा में युवक ने भाई की साली की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। प्रेम संबंध में शादी से इनकार के बाद बौखलाए युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद जान दे दी।

आगरा : एत्मादपुर थाना इलाके में बुधवार को एक युवक ने अपने भाई की ससुराल जाकर पहले उसकी साली की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, युवक भाई की साली से प्रेम करता था और वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घर वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। लिहाजा, युवक ने युवती की हत्या कर खुद को खत्म कर लिया। पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद जिले के टुंडला के निवासी दीपक (23) ने एत्मादपुर थाना क्षेत्र के रहनकला गांव में स्थित अपने भाई की ससुराल पहुंचकर भाई की साली ज्योति (22) को एक कमरे में गोली मारी और फिर उसके बाद खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली।

Agra Me Bhai ki Sali ki Hatya

आगरा में भाई की साली की हत्या

वारदात से पहले क्या हुआ?

जानकारी के मुताबिक, वारदात रहनकला गांव की है। बताया जाता है कि टूण्डला निवासी दीपक अपने भाई की ससुराल रहनकला गांव आया था। जब वह घर पहुंचा तो उस वक्त उसकी भाभी, सास और अन्य परिजन मौजूद थे। इसी दौरान दीपक ने ज्योति के बारे में पूछा। युवती की मां ने कहा वह घर से बाहर गई है। इस दौरान दीपक ने चाय पी। तकरीबन एक घंटे बाद ज्योति के घर आते ही दीपक ने उसका हाथ पकड़ लिया, जिसका घर में मौजूद सदस्यों ने विरोध किया। इस बात से बौखलाए दीपक ने ज्योति को दूसरे कमरे में घसीट लिया और दरवाजा बंद कर लिया और घर वालों को बोला अगर चिल्लाओगे तो गोली मार देगा।

End of Feed