क्राइम

Aligarh में होली पर खूनी खेल, युवक पर गोलियों से ताबड़तोड़ वार; हत्या से हड़कंप

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में होली के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक रमजान की 'सहरी' कर घर वापस आ रहा था।

Image

(प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

अलीगढ़ : जिले के रोरावर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना पुराने शहर में शाह जमाल के पास तेलीपाड़ा इलाके में उस समय हुई जब हारिस (20) नामक युवक अपने घर लौट रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो वे उनकी ओर भी गोलियां चलते हुए भाग निकले।

हारिस के चाचा मोहम्मद खालिद ने बताया कि उनका भतीजा रमजान की 'सहरी' (सुबह का खाना) के लिए घर लौट रहा था, तभी उस पर हमला किया गया। हालांकि, हत्या का मकसद स्पष्ट नहीं है, लेकिन परिवार के सदस्यों को संदेह है कि यह वारदात पुरानी दुश्मनी के कारण हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक ने कहा कि पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article