Yoga Teacher buried in Charkhi Dadri : हरियाणा के चरखी दादरे में मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी भयावह घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने योगा टीचर को सात फीट गहरे गड्ढे में जिंता दफन कर दिया। व्यक्ति का आरोप है कि योगा टीचर का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। रिपोर्टों के मुताबिक रोहतक के एक निजी विश्वविद्यालय में योगा टीचर जगदीप को पहले आरोपी ने अगवा किया और फिर उसे सात फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। आरोपी ने इस घटना को तीन महीने पहले अंजाम दिया। पुलिस को योगा टीचर का शव बीते 24 मार्च को मिला।
घर लौटते समय हुआ अपहरण
पुलिस के मुताबिक 24 दिसंबर को जब जगदीप वापस घर लौट रहा था तभी उसका अपहरण हुआ। आरोपी ने पहले उसके हाथ-पैर बांधे और फिर उसके मुंह पर टेप लगा दिया। इसके बाद आरोपी उसे एक सूनसान खेत में ले गया। यहां पहले से खोदे गए एक गड्ढे में उसे जिंदा दफन कर दिया। बाद में तीन फरवरी को जगदीप की गुमशुदगी का केस दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को जगदीप के कॉल डिटेल से अहम सुराग मिले। इस कॉल डिटेल के जरिए पुलिस दो आरोपियों धर्मपाल औऱ हरदीप तक पहुंची।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
पुलिस के पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इस हत्याकांड के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया। दरअसल, जगदीप जिस घर में किराए पर रहता था उसी घर में एक महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक महिला के पति को लगी और जगदीप के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया और गाड़ी में डालकर पैंतावास गांव ले गए जहां पर पहले से तैयार 7 फीट गहरे गड्ढे में जिंदा ही दफन कर दिया।
बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने गड्ढा खोदा उन्हें यह कहकर गड्ढा खुदवाया गया कि यहां पर बोरवेल किया जाना है। पुलिस आरोपीयो से पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले का और खुलासा हो सके
