Balrampur: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को दिया अंजाम, गला दबाकर ससुर को मार डाला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 1, 2023, 05:55 PM IST

Balrampur Crime News: अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात कोइलारा गांव निवासी रामजी वर्मा (45) का संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर शव मिला था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी और जांच में कई तथ्य सामने आए।

Balrampur Crime News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित रूप से ससुर की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी पुत्रवधू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

crime

बलरामपुर महिला ने ससुर की हत्या की।

महिला ने जुर्म कबूला

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात कोइलारा गांव निवासी रामजी वर्मा (45) का संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर शव मिला था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी और जांच में कई तथ्य सामने आए। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की बहू सलोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी।

End of Feed