यूपी के बहराइच से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मुस्लिम युवक ने एक हिन्दू लड़की को केमिकल सुंघाकर बेहोश किया। उसके बाद उसे एकांत स्थान पर ले जाकर हवस का शिकार बनाया। फिर बेहोशी हालत में गांव से दूर बगीचे में छोड़ कर फरार हो गया।
यह मामला रुपईडीहा थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की अपने मामा के घर में सो रही थी तभी इमरान नाम के युवक ने देर रात फोन किया कि तुम्हारे भाई ने परदेश से पैसा भेजा है उसे ले लो। पैसे की बात सुनकर नाबालिग लड़की घर से बाहर निकली तभी घर के बाहर खड़े इमरान ने लड़की के नाक पर रुमाल रख दिया।
जिससे नाबालिग लड़की बेहोश हो गई। इसका फायदा उठाकर इमरान उसे गांव से काफी दूर एक बगीचे में ले गया जहां नाबालिग लड़की को अपनी हवश का शिकार बनाया और फिर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। कई घंटो के बाद होश आने पर लड़की अपने घर पहुंची और अपने मामा और मौसी को आपबीती बताई। मामा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
नाबालिग लड़की ने बताया कि उसका भाई परदेश में काम करता है जब वहां से पैसा गूगल पे के जरिये भेजता है तो इमरान ही उस पैसे को लाकर उसे और उसकी मां को देता था। लड़की युवक को भाई मानती थी लेकिन इमरान ने भाई के रिश्ते को शर्मसार और कलंकित करते हुए मीना के साथ दुष्कर्म किया जिससे पूरा परिवार आहत है।
