Bihar Crime: आधी रात 20 हथियारबंद बदमाशों का धावा, महिला टीचर की गोली मारकर हत्या; लूट ले गए इतना...

बिहार के जहानाबाद में लूट के इरादे से आए बदमाशों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर बताया जाता है कि गांव के ही कुछ लोगों से आपसी विवाद चल रहा था। इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

जहानाबाद : जिले के काको थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घर के लोग लूटपाट की भी बात कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पहल बीघा गांव में अपराधी एक घर में घुस गए और एक महिला को गोली मार दी। घायल महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान घायल महिला की मौत हो गई।

Jaipur Crime

(प्रतीकत्मक तस्वीर)

मायके आई थी शिक्षिका

मृतका की पहचान कुमारी स्नेहलता के रूप में की गई है, जो एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। महिला किसी काम से अपने मायके आई थी। मृतका के परिजनों का कहना है कि मंगलवार की रात सभी लोग घर में सोए हुए थे। इसी दौरान 20 से ज्यादा की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने घर पर हमला कर दिया। अपराधी घर में घुस गए और लूटपाट करने लगे। इस दौरान स्नेहलता ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

End of Feed