बेंगलुरु के लुलु मॉल में महिला से छेड़छाड़, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 31, 2023, 12:08 PM IST

बेंगलुरु के लुलु मॉल में एक व्यक्ति ने एक महिला का यौन उत्पीड़न किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस वीडियो को देखकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर दी।

बेंगलुरु के लुलु मॉल में एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न का वीडियो सामने आया है। वीडियो के मुताबिक एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। यह घटना रविवार शाम करीब 6.30 बजे की है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक आदमी को जानबूझकर एक महिला को गलत तरीके से छूते हुए दिखाया गया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पोस्ट किया और बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए उनसे मामले की जांच करने और कार्रवाई करने की मांग की। वीडियो के मुताबिक पीड़िता ने इस उत्पीड़न का विरोध नहीं किया। वीडियो एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया। यह घटना शाम करीब 6.30 बजे लुलु मॉल फंटूरा बेंगलुरु की है। वीडियो में यह आदमी आसपास की महिलाओं और लड़कियों के साथ ऐसी हरकत कर रहा था।

Woman molested in Lulu Mall

बेंगलुरु के लुलु मॉल में महिला से छेड़छाड़

यूजर ने आगे लिखा कि सबसे पहले जब मैंने उसे बहुत भीड़-भाड़ वाले इलाके में देखा तो मुझे उस पर संदेह हुआ और मैंने उसका वीडियो रिकॉर्ड करते हुए पीछा किया। तब मुझे ये मिला सिक्योरिटी के पास जाकर इसकी शिकायत की। फिर हम उसकी तलाश में आए लेकिन हम चूक गए। इसलिए मॉल प्रबंधन और सुरक्षा को सूचित किया गया। उन्होंने कहा कि वे उस व्यक्ति को ढूंढने और कार्रवाई करने का प्रयास करेंगे। ऐसे लोगों पर शर्म आती है।

End of Feed