Woman Molested: कोलकाता के 5 Star होटल में महिला संग की छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार

घटना मंगलवार रात को कोलकाता के लोकप्रिय पांच सितारा होटल में एक पार्टी के दौरान हुई। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तारियां की गईं।

कोलकाता के एक लोकप्रिय पांच सितारा होटल में पार्टी के दौरान एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक दिल्ली का निवासी है।महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब 11.50 बजे हुई। आरोपियों ने महिला और उसकी बहन से छेड़छाड़ की और उन्हें गलत तरीके से छुआ तथा उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

Woman molested

प्रतीकात्मक फोटो

गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान दिल्ली के पीतमपुरा इलाके के 60 वर्षीय निवासी अरुण कुमार और कोलकाता के 43 वर्षीय रिंकू गुप्ता के रूप में हुई है।

End of Feed