गोपालगंज में एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया हुआ तलवार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। ये घटना बरौली थाने के बतरदेह टोला के कटहरीबारी गांव की है। मृतक का नाम ध्रुप प्रसाद है, जो रामू प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र था। वहीं, गिरफ्तार आरोपितों में मृतक की पत्नी किरण देवी और 25 वर्षीय विकेश कुमार बताये गये हैं।
गोपाल में पत्नी ने पति की हत्या की
एसडीपीओ सदर-टू राजेश कुमार ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार की रात के करीब 11 बजे ध्रुप प्रसाद की हत्या हुई। पुलिस के अनुसार मृतक पंजाब में मजदूरी का काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया था। रात में मृतक ने अपने कमरे में पत्नी के साथ आरोपित विकेश कुमार को सोते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद विकेश और अपनी पत्नी किरण देवी की पिटाई कर दी थी। घटना के बाद दोनों ने मिलकर ध्रुप प्रसाद की हत्या की प्लानिंग बनायी।
नींद में ही कर दी हत्या
शनिवार की रात के करीब 11 बजे के आसपास कमरे में ध्रुप प्रसाद को नींद की अवस्था में उसकी पत्नी किरण देवी ने अपने आशिक के साथ मिलकर तलवार से गले पर कई बार हमले किए, जिससे मौके पर ही ध्रुप प्रसाद की मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के पिता रामू प्रसाद ने पुलिस को दी. पुलिस ने किरण देवी को उसके कमरे से गिरफ्तार कर लिया और महिला के आशिक को उसकी बहन के घर सीवान के नबीगंज से गिरफ्तार किया गया।
महिला ने बताया कि तीन साल से आशिक के साथ अवैध संबंध में थी, जिसकी जानकारी पति को होने पर कलह बढ़ गयी थी। महिला ने अवैध संबंध के कारण अपने रास्ते से पति को हटाने के लिए आशिक के साथ मिलकर घातक कदम उठाया था। वहीं, इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
