बेंगलुरु में एक 30 साल की महिला ने खुद को ड्राइवर से बचाने के लिए चलती रैपिडो बाइक से छलांग लगा दी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। महिला ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की और उसका फोन छीन लिया। घटना 21 अप्रैल की है।
घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने इंदिरानगर के लिए एक बाइक बुक की और ड्राइवर ने कथित तौर पर ओटीपी चेक करने के बहाने उसका फोन ले लिया और गलत दिशा में गाड़ी चलाने लगा। पीड़ित बार-बार यह पूछने के बावजूद कि वह गलत दिशा में क्यों जा रहा है, वह चुप रहा।
आखिरकार पीड़ित महिला चलती बाइक से कूद गई और बाइक ड्राइवर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में पीड़िता छेड़छाड़ से बचने के लिए बाइक से कूदती दिख रही है। आरोपी ड्राइवर दीपक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
