बरेली : एक के बाद एक दो बेटों की हत्या का दुख नहीं झेल पाई मां, सदमे से हुई मौत, शव रखकर विरोध-प्रदर्शन

पुलिस ने बताया कि गांव के ही हिस्ट्रीशीटर पूरन लाल की पुष्‍पेंद्र के परिवार से पुरानी रंजिश है, जिसमें वर्ष 2021 में पुष्‍पेंद्र के भाई की हत्या कर दी गई थी। उसने बताया कि पुष्पेंद्र ने भाई की हत्या को लेकर भुता थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र में एक महिला अपने बेटे की हत्या का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और सोमवार को हफ्ते भर के भीतर ही उसकी मौत हो गई। शोकग्रस्त परिजनों ने बरेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय के बाहर महिला का शव रखकर विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन वर्ष पहले भी इस महिला के एक बेटे की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, पिछले मंगलवार को भुता थाना क्षेत्र में बीसलपुर रोड पर पुष्पेंद्र (40) की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसने बताया कि घटना के हफ्ते भर के भीतर पुष्पेंद्र की मां नारायणी देवी (65) की भी मौत हो गई।

Murder

बरेली में बेटे की हत्या के बाद मां की दर्दनाक मौत

तीन साल पहले एक और बेटे की भी हत्या

लोगों ने बताया कि तीन वर्ष पहले 2021 में भी नारायणी देवी के एक बेटे की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि पहले से ही एक बेटे की हत्या से आहत नारायणी देवी दूसरे बेटे की हत्या का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने सोमवार को दम तोड़ दिया। नारायणी देवी की मौत के बाद शोकग्रस्त परिजनों ने बरेली में एसएसपी कार्यालय के बाहर उसका शव रखकर विरोध-प्रदर्शन किया और पुष्पेंद्र की हत्या मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

End of Feed