UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से ऐसी हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आपको कान खड़े हो जाएंगे। यहां एक महिला ने अपने पति की हरकतों से परेशान होकर उसे प्राइवेट पार्ट को ही चबा डाला। हालत गंभीर होने पर पीड़ित के परिवारीजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर, महिला की सास ने अपनी बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि महिला अपने पति की अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की हरकतों से परेशान थी। कई बार महिला ने इसका विरोध भी किया, लेकिन जब पति नहीं माना तो महिला ने दांतो से उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर लहूलुहान कर दिया।
बीती रात की है घटना
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव का है। यहां बीती रात 27 वर्षीय राजू निषाद खाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ कमरे में सोने चला गया। थोड़ी देर में दोनों का किसी बात पर वाद-विवाद होने लगा। जानकारी के मुताबिक, राजू निषाद अपनी पत्नी से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की मांग कर रहा था, जिसका उसने विरोध किया। हालांकि, वह नहीं माना और जोर-जबरदस्ती की, मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद महिला ने दांतो से उसका गुप्तांग ही चबा लिया। खून से लथपथ पति जोर से चीख पड़ा, जिसके बाद घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।
मां ने की बहू की शिकायत
राजू निषाद को घायल अवस्था में लेकर घरवाले अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पहले तो डॉक्टरों से पूरी बात छिपाई गई और कहा गया कि उसके प्राइवेट पार्ट में चोट लग गई है। हालांकि, बाद में उसकी मां ने पूरा सच उजागर कर दिया और अपनी बहू पर इसका आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल करने के बाद भी पत्नी अपने पति को देखने के लिए अस्पताल नहीं पहुंची। पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
