क्राइम

Mumbai : कुर्ला इलाके में सूटकेस में मिला महिला का शव

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 20, 2023, 09:37 AM IST

Mumbai Crime: अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस के अंदर महिला के शव को बरामद किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एक अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Image

कुर्ला में सूटकेस में मिला महिला का शव।

Photo : ANI

Mumbai Crime: मध्य मुंबई के कुर्ला इलाके में एक सूटकेस से महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 12.30 बजे शांति नगर में सीएसटी रोड पर एक सूटकेस के लावारिस पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसकी जांच करने पर शव बरामद हुआ। शांति नगर में मेट्रो परियोजना का काम चल रहा है।

सूटकेस के अंदर मिला महिला का शव

अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस के अंदर महिला के शव को बरामद किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एक अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच

अधिकारी ने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारी के मुताबिक, कुर्ला पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारे की तलाश की जा रही है।

End of Article