Wife Tries To Kill Her Husband: हाल के दिनों में पत्नियों द्वारा अपने प्रेमी की मदद से अपने पतियों की हत्या की खबरें लगातार आ रही हैं। पहले मुस्कान, फिर प्रगति और अब मुजफ्फरपुर की पिंकी ने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या करने की कोशिश की। करीब दो साल पहले शादी के बाद ससुरात आई पिंकी ने अपने पति की कॉफी में जहर देकर हत्या करने की कोशिश की।
पत्नी ने की पति को मारने की कोशिश
अनुज को होने लगा था शक
अनुज शर्मा की शादी 2 साल पहले पिंकी शर्मा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही अनुज को शक होने लगा कि पिंकी किसी और से बात करती है। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी अनुज उससे उसके कथित प्रेम संबंध के बारे में बात करने की कोशिश करता था।
कॉफी में जहर मिलकर पति को पिलाया
बताया जा रहा है कि कथित प्रेमी पिंकी का रिश्तेदार है। लगातार झगड़ों और बहस के बाद पिंकी ने अनुज को मारने का प्लान बनाया। पिंकी ने अनुज को कॉफी में जहर देकर उसे मारने की कोशिश की। अनुज के परिजनों की शिकायत के आधार पर पिंकी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पिंकी ने मंगलवार रात अनुज को जान से मारने के नीयत से उसकी कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया। कुछ देर बाद अनुज की हालत बिगड़ने लगी तो उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि अनुज की हालत में फिलहाल सुधार है।
अनुज की बहन मीनाक्षी ने बताया कि जब अनुज काम पर जाता था तो पिंकी घंटों अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी। हालात इतने खराब हो गए कि पिंकी ने अनुज का घर छोड़ दिया और उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करा दिया था। वह झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी।
