लोकेशन ट्रेस होने के बावजूद पकड़ में नहीं आ रही शाइस्ता परवीन, ऐसे दे रही UP ATS को चकमा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 19, 2023, 10:59 AM IST

Shaista Parveen : शाइस्ता को पकड़ने में इसलिए भी परेशानी आ रही है क्योंकि वो हर समय बुर्के में रहती है। बुर्के वाली हर महिला की तलाशी लेना संभव नहीं है और इसी का फायदा शाइस्ता परवीन उठा रही है। शाइस्ता की बिना नकाब वाली तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई हैं। पुलिस के पास ये जानकारी है कि शाइस्ता परवीन कैसी दिखती है।

Shaista Parveen : बेटे असद के एनकाउंटर और पति अतीक अहमद की हत्या के बाद लोग यह उम्मीद कर रहे थे कि शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) सामने सकती है या पुलिस के सामने सरेंडर कर सकती है लेकिन वह अभी भी छिप रही है। शाइस्ता परवीन की फरारी को लेकर कई तरह की थ्योरी सामने आई हैं। प्रयागराज (Prayagraj) सहित कई जगहों पर उसके छिपे होने की सूचना मिलने पर यूपी एटीएस (UP ATS) ने दबिश दी और उन जगहों पर उसकी तलाश की लेकिन शाइस्ता हर बार फरार होने में कामयाब हो गई। अभी यूपी एटीएस के सामने सबसे बड़ी चुनौती शाइस्ता और अतीक के बमबाज गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने की है।

shaista

उमेश पाल की हत्या के बाद से फरार चल रही है शाइस्ता।

हर समय बुर्के में रहती है शाइस्ता

शाइस्ता को पकड़ने में इसलिए भी परेशानी आ रही है क्योंकि वो हर समय बुर्के में रहती है। बुर्के वाली हर महिला की तलाशी लेना संभव नहीं है और इसी का फायदा शाइस्ता परवीन उठा रही है। शाइस्ता की बिना नकाब वाली तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई हैं। पुलिस के पास ये जानकारी है कि शाइस्ता परवीन कैसी दिखती है। शाइस्ता के लिए बुर्का बड़े काम आ रहा है। खुद एसटीएफ भी ये कह रही है कि बुर्के की वजह से शाइस्ता को पकड़ने में देरी हो रही है।

End of Feed