क्राइम

चोरी करने घुसे चोर को जब नहीं मिला कोई सामान तो महिला को किस कर हो गया फरार

मुंबई में जब एक चोर, चोरी करने घुसा, तो उसे कुछ नहीं मिला। जिसके बाद वो घर की मालिकन को किस किया और फरार हो गया। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

महिला को किस करके फरार हुआ चोर (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

मुंबई के बाहरी इलाके मलाड में एक अजीब और चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चोर चोरी करने के लिए एक घर में घुसा, लेकिन उसे कोई कीमती सामान नहीं मिला। इसके बाद आरोपी ने घर में मौजूद महिला को चूमा और बिना कुछ चुराए मौके से भाग निकला। पुल‍िस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दो जनवरी की है घटना

दरअसल यह घटना दो जनवरी को मलाड के कुरार इलाके में हुई। महिला शिकायतकर्ता के अनुसार वह जब घर पर अकेली थी, तब आरोपी चंचल चौधरी घर में घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, फिर उसने उसका मुंह दबा दिया और उससे कान का झुमका सभी कीमती सामान, नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड सौंपने के लिए कहा।

चोर हो गया गिरफ्तार

महिला ने कहा कि उसके घर पर कुछ भी कीमती सामान नहीं है, तो आरोपी उसे किस कर भाग गया। इसके बाद महिला ने कुरार पुलिस स्टेशन से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी भी उसी इलाके का रहने वाला है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आरोपी अपने परिवार के साथ रहता है और वर्तमान में बेरोजगार है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article