क्राइम

जब अतीक अहमद ने युवक की खाल खींच, चौराहे पर दिया था फेंक, फिर अकड़ में किया था पुलिस को फोन!

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 21, 2023, 12:48 AM IST

अतीक अहमद मारा जा चुका है। गली के गुंड़े से क्राइम की दुनिया में सफर की शुरुआत करने वाला अतीक अहमद का आतंक एक समय में पूरे यूपी खासकर प्रयागराज में भयंकर था। किसी की हिम्मत नहीं थी उसके खिलाफ जाने की, और जिसने भी हिम्मत की बेमौत मारा गया।

अतीक अहमद की मौत ेक बाद अब धीरे-धीरे करके उसकी कई और आपराधिक कहानियां सामने आ रही हैं। जो कल उसके डर से चुप थे, वो भी अब बोलने लगे हैं, उसके कारनामों की पोल खोल रहे हैं। ऐसी ही एक कहानी सामने आई, जिसमें अतीक अहमद ने एक युवक पर जुल्मों की सारी हदें पार कर दी थीं।

जमीन का था मामला

घटना 90 के दौर की है। घटना की जगह थी प्रयागराज का धूमनगंज इलाका। इस समय वो माफिया बन चुका था, उसकी नजर एक जमीन पर पड़ गई, हथिया लिया, मालिक ने विरोध जताया और फिर मुंबई चला गया। अतीक को वो जमीन किसी भी कीमत पर चाहिए थी, उसने उस युवक को बहाने से प्रयागराज बुलवा लिया।

फिर शुरू हुआ जुल्म का खेल

धुमनगंज थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने यह घटना सुनाई है। पुलिसकर्मी ने बताया कि जब युवक प्रयागराज पहुंचा तो उसे जमकर पीटा, इतना पीटा कि वो अधमरा हो गया। जमीन फ्री में देने के लिए तैयार, लेकिन अतीक की हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई।

खींचवा लिया खाल

इसके बाद अतीक ने उस युवक की खाल को खींचवा दिया। खाल खींचवाने के बाद अतीक ने उस युवक चौराहे पर फेंकवा दिया। इसके बाद अतीक ने अकड़ में ही पुलिस को फोन किया कि उसे चौराहे पर फेंक दिया है, जिंदा है, ले जाओ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article