​Arabul Islam Arrested: बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा में TMC नेता के गिरेबान तक पहुंचे कोलकाता पुलिस के हाथ, अराबुल इस्लाम गिरफ्तार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 9, 2024, 12:10 AM IST

Arabul Islam Arrested in west bengal panchayat poll violence: भांगर के पूर्व विधायक अराबुल इस्लाम को उत्तरी काशीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अराबुल को तृणमूल के कद्दावर नेता के रूप में जाना जाता है और ममता बनर्जी के करीबी के तौर पर भी इनकी पहचान रही है।

Arabul Islams Arrest News: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा में अब ममता बनर्जी की पुलिस ही टीएमसी नेता को गिरफ्तार करने लगी है। विपक्ष पहले से ही इसका दावा करते रहा है कि टीएमसी नेता ही हिंसा में शामिल रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी इससे इनकार करते रही है। अब कोलकाता पुलिस ने टीएमसी नेता अराबुल इस्लाम को हिंसा के एक मामले में गिरफ्तार किया है। उत्तरी काशीपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तारी के बाद, इस्लाम को पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस मुख्यालय, लालबाजार ले जाया गया है।

TMC leader Arabul Islam

अराबुल इस्लाम गिरफ्तार

Bhangor Case में हुई है गिरफ्तारी

भांगर के पूर्व विधायक अराबुल इस्लाम को उत्तरी काशीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अराबुल को तृणमूल के कद्दावर नेता के रूप में जाना जाता है और ममता बनर्जी के करीबी के तौर पर भी इनकी पहचान रही है। भांगल में पंचायत चुनाव के दौरान जमकर हिंसा हुई थी। इस दौरान भांगर में आइएसएफ कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें अराबुल इस्लाम का नाम सामने आया था। पुलिस ने केस भी दर्ज किया था।

End of Feed