हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक युवती को निर्वस्त्र करने और उसकी पिटाई करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है। मामला तब सामने आया, जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। साथ ही राज्य महिला आयोग की प्रमुख विमला बाथम ने घटना की कड़ी निंदा की है।
युवती का वीडियो आरोपियों ने किया वायरल
दोस्त के साथ बैठी थी युवती
खबर के मुताबिक, लड़की अपने मित्र के साथ एक सुनसान जगह पर बैठकर बात कर रही थी, तभी कुछ लड़के आए और दोनों को गाली देने लगे। इसके बाद युवकों ने मारपीट की और युवती के कपड़े उतार दिए। उन्होंने उसे बेल्ट से पीटा। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इन लोगों ने लड़की का यौन शोषण किया या नहीं।हमीरपुर~थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध हालत मे मिले एक युवक-युवती से मारपीट व कपड़े खींचने एवं वीडियो बनाने… t.co/ieH42T4gpZ
— ANI (@ANI) Aug 18, 2022
