हैवानियत की हदें पार, वाराणसी में कैफे, होटल, गोदाम में 23 लोगों ने 7 दिनों तक किया छात्रा से गैंगरेप, ड्रग देकर बनाया हवस का शिकार

Girl gangraped in Varanasi : सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70 (1), 74, 123, 126 (2), 127 (2) और 351 (2) के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं, एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Girl gangraped in Varanasi : वाराणसी में हैवानियत की हदें लांघने वाली शर्मनाक घटना हुई है। यहां एक 19 साल की लड़की के साथ कथित रूप से 23 लोगों ने सात दिनों तक रेप किया। इस मामले में पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए वह अभियान चला रही है। लड़की बीते 29 मार्च को अपने घर से लापता हुई थी। पीड़ित लड़की किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर 4 मार्च को अपने घर पहुंची और अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Gang rape in Varanasi

वाराणसी में लड़की का दुष्कर्म। -प्रतीकात्मक तस्वीर

29 मार्च को अपने घर से निकली थी लड़की

पीड़ित लड़की पांडेयरपुर लालपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र की रहने वाली है। वह बीते 29 मार्च को अपने घर से लापता हो गई थी। वापस घर लौटने पर उसने दावा किया कि उसे बंधक बनाकर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। लड़की का दावा है कि एक सप्ताह तक 23 लोगों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक वरुणा जोन के डीसीपी चंद्रकांत मीणा ने सोमवार को बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70 (1), 74, 123, 126 (2), 127 (2) और 351 (2) के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं, एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

End of Feed