क्राइम

हैवानियत की हदें पार, वाराणसी में कैफे, होटल, गोदाम में 23 लोगों ने 7 दिनों तक किया छात्रा से गैंगरेप, ड्रग देकर बनाया हवस का शिकार

Girl gangraped in Varanasi : सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70 (1), 74, 123, 126 (2), 127 (2) और 351 (2) के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं, एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Image

वाराणसी में लड़की का दुष्कर्म। -प्रतीकात्मक तस्वीर

Girl gangraped in Varanasi : वाराणसी में हैवानियत की हदें लांघने वाली शर्मनाक घटना हुई है। यहां एक 19 साल की लड़की के साथ कथित रूप से 23 लोगों ने सात दिनों तक रेप किया। इस मामले में पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए वह अभियान चला रही है। लड़की बीते 29 मार्च को अपने घर से लापता हुई थी। पीड़ित लड़की किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर 4 मार्च को अपने घर पहुंची और अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

29 मार्च को अपने घर से निकली थी लड़की

पीड़ित लड़की पांडेयरपुर लालपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र की रहने वाली है। वह बीते 29 मार्च को अपने घर से लापता हो गई थी। वापस घर लौटने पर उसने दावा किया कि उसे बंधक बनाकर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। लड़की का दावा है कि एक सप्ताह तक 23 लोगों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक वरुणा जोन के डीसीपी चंद्रकांत मीणा ने सोमवार को बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70 (1), 74, 123, 126 (2), 127 (2) और 351 (2) के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं, एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

कैफे में हुआ दुष्कर्म

पीड़ित लड़की की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी लड़की बीते 29 मार्च को अपने एक दोस्त के घर गई थी। घर वापस लौटते समय रास्ते में उसकी मुलाकात एक आरोपी से हुई। यहां से आरोपी उनकी लड़की को लंका स्थित अपने कैफे ले गया और पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन 30 मार्च को उनकी लड़की सड़क पर दूसरे आरोपी से मिली। यहां से दोनों बाइक पर उनकी लड़की को लेकर हाईवे की तरफ गए और नादेसर छोड़ने से पहले दोनों ने उसका रेप किया। इसके बाद 31 मार्च को पांच अन्य लोगों से उनकी लड़की मिली। ये लोग उसे मलदहिया के एक कैफे में लेकर गए जहां उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

फिर गोदाम में हुआ रेप

रिपोर्ट के मुताबिक एक अप्रैल को आरोपी और उसका दोस्त लड़की को लेकर एक होटल गए जहां पहले से तीन लोग मौजूद थे। यहां लड़की से एक व्यक्ति का मसाज करने के लिए कहा गया। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने लड़की का रेप किया। होटल से निकलने के बाद लड़की को एक और व्यक्ति मिला, वह जबरन उसे लेकर एक दूसरे होटल गया। यहां उसने भी रेप किया और फिर बाहर छोड़ दिया। यहां से एक आरोपी और उसके दो दोस्त उसे लेकर औरंगाबाद के एक गोदाम में पहुंचे। यहां एक आरोपी ने उसका रेप किया। इसके बाद आरोपी लड़की को लेकर एक कमरे में गया जहां दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां पीड़ित लड़की किसी तरह से उनके चंगुल से निकल गई। यहां से निकलकर वह सिगरा में एक मॉल के सामने बैठी थी। बीते दो अप्रैल को यहां एक व्यक्ति और उसका दोस्त उससे मिले। दोनों ने उसे ड्रग मिला नूडल्स उसे खाने के लिए दिया। इसके बाद एक आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे अस्सी घाट पर छोड़ दिया।

होटल में ड्रग देकर दुष्कर्म किया

बीते 3 अप्रैल को लड़की अपने दोस्त के घर पहुंची। लगातार नशीली दवाएं के प्रभाव में होने से उसे नींद आ गई। शाम के वक्त वह दानिश और उसके दोस्त से मिली। यहां से दोनों उसे लेकर होटल पहुंचे जहां सोहेल, शोएब और एक अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद थे। यहां आरोपियों ने लड़की को ड्रग दिया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे चौकघाट पर छोड़ दिया। यहां से लड़की एक बार फिर अपने दोस्त के घर गई और बीते चार अप्रैल को घर वापस लौटी।

बाकी बचे आरोपियों को पकड़ने के लिए हो रही छापेमारी

डीसीपी का कहना है कि लड़की बीत 29 मार्च को घर से लापता हुई लेकिन परिवार वालों ने उसके लापता होने की शिकायत चार मार्च को दर्ज कराई। घर से निकलने के बाद लड़की ने परिवार के किसी सदस्य के साथ संपर्क नहीं किया। अब पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है और आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाकी बचे आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article