आजमगढ़ में 219 मदरसा संचालकों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज; जानें क्या है पूरा माजरा

Azamgarh: यूपी के आजमगढ़ में 219 मदरसा संचालकों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ में 219 मदरसे कागजों पर चलते पाये गये। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। आपको रिपोर्ट में बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

Crime News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जांच के दौरान 219 मदरसे कागजों पर चलते पाये जाने के बाद, जिले के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज किये गये हैं। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने रविवार को बताया कि आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच में पता चला था कि 219 मदरसे सिर्फ कागजों पर चल रहे थे और उनका कोई अस्तित्व नहीं है।

Azamgarh Police

आजमगढ़ पुलिस। (साभार: @azamgarhpolice)

आजमगढ़ में कागजों पर चलते पाये गये 219 मदरसे

ईओडब्ल्यू की शिकायत के बाद जिले के 22 थानों में कुल 219 मदरसा संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी तथा अन्य कई आरोपों में मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन डेटा एंट्री के दौरान पाई गई विसंगतियों के आधार पर की गई जांच में शुरू में अनियमितताओं वाले 313 मदरसों की पहचान की गई थी।

End of Feed