क्राइम

Lucknow: यूपी पुलिस के दरोगा की लखनऊ में दबंगई, ठेलेवाले को रोक बरसाया थप्पड़; देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 25, 2023, 11:49 PM IST

Lucknow: लखनऊ में यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर का थप्पड़ बरसाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह पुलिस वाला एक ठेलेवाले पर थप्पड़ बरसाता दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से यूपी पुलिस सवालों के घेरे में है।

Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दरोगा की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा जी एक ठेलेवाले को रोकर पीटते दिख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से यूपी पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

अखिलेश ने साधा निशाना

इस वीडियो को लेकर योगी सरकार भी विपक्ष के निशाने पर आ गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर करते हुए यूपी पुलिस और सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- "देखो उप्र पुलिस का सरेआम अत्याचार, सत्ताधारी जिसे कहते हैं 'अमृत-काल', क्या यही है उप्र में ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ का प्रमाण।"

क्या बोली यूपी पुलिस

लखनऊ पुलिस ने अखिलेश के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि वीडियो सुबह ढाई बजे का है। लखनऊ पुलिस ने बताया कि 1090 चौराहे पर एक अनाधिकृत सेक्शन में ठेले लगे हुए थे। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस की एक मोबाइल टीम ने वहां का दौरा किया और विक्रेताओं को हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान उक्त कर्मी ने ये हरकत की है। उनके द्वारा किए गए अमर्यादित व्यवहार के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है।

किसने बनाया वीडियो

इस घटना के दौराम किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस वीडियो को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और पुलिस सवालों के घेरे में आ गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article