अंबेडकरनगर में छात्रा का दुपट्टा खींचने से मौत मामले में एक्शन, एंटी रोमियो स्क्वायड टीम लाइन हाजिर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 18, 2023, 07:24 PM IST

Ambedkar Nagar Molestation Death News:अंबेडकरनगर में छात्रा की छेड़छाड़ के चलते मौत हुई थी, इस मामले में एंटी रोमियो टीम पर गाज गिरी है, एंटी रोमियो स्क्वायड के 5 पुलिस कर्मियों पर यह एक्शन हुआ है।

Ambedkar Student Molestation Death Case: यूपी के अंबेडकरनगर में स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़खानी और मौत मामले में पुलिस आलाधिकारियों ने कार्रवाई की है, उन्होंने एंटी रोमियो टीम को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि एंटी रोमियो स्क्वायड ने लापरवाही बरती थी, इस मामले में इससे पहले थाना प्रभारी को निलंबित किया गया था।

Ambedkar Student Molestation Death Case---2

एंटी रोमियो स्क्वायड के 5 पुलिस कर्मियों पर यह एक्शन हुआ है

अब ड्यूटी के दौरान शिथिलता बरतने पर 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है साथ ही इनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जाएगी ऐसा कहा जा रहा है। जिन 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है उनमें एक एसआई के साथ 2 पुरुष और 2 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं वहीं पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जल्द ही तीन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया था

End of Feed