यूपी में हैवानियत: पेट्रोल पंप पर हुआ झगड़ा, आरोपी ने कुल्हाड़ी से काट दिए युवक के दोनों हाथ

इस घटना के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने कहा कि कोतवाली नगर पुलिस को इस हमले के बारे में सूचना मिली और घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए इलाके का निरीक्षण किया।

Mahoba Crime News: उत्तर प्रदेश के महोबा में अपराध की भयावह घटना सामने आई है। यहां एक पेट्रोल पंप पर हुई कहासुनी के बाद आरोपी को इतना गुस्सा आ गया कि उसने कुल्हाड़ी से युवक के दोनों हाथ कलाई से काट दिए। युवक के सिर और पैर में भी चोटें लगी हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की पहचान विक्की ठाकुर के रूप में हुई है। पीड़ित कोतवाली पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले सुभाष नगर का रहने वाला है। घायल अवस्था में पीड़ित को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर आगे के इलाज के लिए उसे वहां से झांसी रेफर कर दिया गया।

mahoba crime

यूपी में भयावह वारदात।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग आक्रोशित

सोशल मीडिया में पीड़ित का वीडियो सामने आने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। वीडियो में विक्की को खून से लथपथ सड़क पर लेटा हुआ और मां को उसके बगल में रोते हुए देखा जा सकता है। वह एक कपड़े में कटे हुए हाथों को रखने और रक्त का बहाव रोकने के लिए सिर को किसी दूसरे कपड़े से ढंकने की कोशिश करती है। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।

End of Feed