Lucknow: गैंगरेप के बाद महिला की हत्या, पुलिस पर की फायरिंग; एनकाउंटर में एक आरोपी ढेर

लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में मलीहाबाद इलाके के पास एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के एक आरोपी को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि महिला चिनहट में अपने भाई के घर जा रही थी, तभी आरोपी गलत रास्ते से मलीहाबाद इलाके में पहुंच गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

UP Crime: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म और बाद में उसकी हत्या करने का आरोपी शुक्रवार शाम पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार और उसके भाई दिनेश ने 18 मार्च को मलीहाबाद इलाके में महिला से सामूकि दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फिर उसका गला घोंट दिया।

kerala crime

महिला से दुष्कर्म की कोशिश और हत्या मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर। (AI-Generated Image)

मुखबिर से मिली थी सूचना, लखनऊ से भागने वाला था आरोपी

पुलिस ने दूसरे आरोपी दिनेश कुमार द्विवेदी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि अजय द्विवेदी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को शुक्रवार शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि अजय लखनऊ से भागने वाला है।

End of Feed