क्राइम

बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से छीनी चेन,... CCTV मे क़ैद हुई करतूत

सीसीटीवी में दो बदमाश पहले महिला की रेकी करते हैं फिर मौका देख कर गले से चेन छीन कर फरार हो जाते हैं इस मामले में पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है

बेला थाना क्षेत्र के शेरपुर रोड में एक महिला के साथ चेन स्नैन्चिंग की घटना सामने आई है, बदमाशों ने घर जा रही पैदल महिला डॉ वंदना कुमारी के गले से चैन छीन कर फरार हो गए, महिला शेरपुर नारायण की रहने वाली है, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है इसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

महिला किसी काम से मार्किट गई थी उसके बाद वह घर लौट रही थी तभी उसके पीछे मोटर साइकिल सवार दो बदमाश पड़ जाते हैं महिला की रेकी कर मोटरसाइकिल सवार सनशाइन स्कूल तक आते हैं फिर वापस जाते हुए महिला के गले से चैन छीन लेते हैं, इससे महिला बेसुध होकर निचे गिर जाती है, स्थानीय लोग दौड़ते हैं तब तक बदमाश फरार हो जाते हैं...

टाउन एसडीपीओ ने बताया कि एक महिला के साथ चैन छिंतई की घटना सामने आई है इस घटना में महिला गिर भी गई है चेन स्नेचिंग की यह घटना 2 महीने बाद घटी है सीसीटीवी के आधार पर बदमाश की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article